जबलपुरमध्य प्रदेश
दहेज में लाखों रुपए की डिमांड कर नवविवाहिता को घर से भगाया : आरोपी पति , सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर, यशभारत। विवाह का पवित्र बंधन दहेज की भेंट चढ़ता जा रहा है। जिसका एक मामला महिला थाना में उस वक्त सामने आया जब करमेता निवासी महिला ने बताया कि ससुराली उससे दहेज के रुप में 10 लाख रुपए की मांग कर रहे है और ना देने पर घर से भगा दिया है। महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी पति , सास एवं ससुर के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई ह।
जानकारी अनुसार शारदा नगर करमेता निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी राहुल पटेल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति राहुल, ससुर महेश एवं सास निशा ने दहेज के रूप में 10 लाख रुपए की मांग करते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले पति एवं ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।