जबलपुरमध्य प्रदेश

दहेज में पति मांग रहा 2 लाख रुपए : पत्नी को बंधक बनाकर घर पर रखा, परिजनों के पहुंचने पर छोड़ा, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर के त्रिमूर्ति नगर में दहेज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पति दहेज में दो लाख रुपयों की मांग कर रहा है और ना देने पर पत्नी को बंधक बना लिया। जिसके बाद पीडि़ता ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जैसे-तैसे पीडि़ता को छुड़वाना। इसके बाद भी पति ने जमकर मारपीट कर, जान से मारने की धमकी दे रहा है। रोते हुए थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि प्राची सेन पनागर की निवासी है। जिसका विवाह एक वर्ष पहले सचिन सेन निवासी त्रिमूर्ति नगर से हिन्दू रीती रिवाज से हुआ था। लेकिन शादी के बाद से ही पति और सास संगीता सेन व ससुर अयोध्या प्रसाद सेन कम दहेज मिलने का उलाहना देने लगे।

घर में बना लिया बंधक
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत में बताया है कि उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज लाने का दबाव डाला। जब उसने और दहेज लाने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। लेकिन उसने समझाया ने की बहुत कोशिश की। तब भी लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त किया जाता रहा। इतना ही नहीं दहेज ना लाने पर उसे घर में ही बंधक बनाकर रखा गया। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को फोन किया। तब कहीं जाकर वह दहेज लोभियों की गिरफ्त से छूट पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App