जबलपुरमध्य प्रदेश
दहेज में पति को चाहिए 10 लाख रुपये कैश : नवविवाहिता को घर से निकाला

जबलपुर, यशभारत। थाना खमरिया अंतर्गत दहेज का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां दहेज में पति ने दस लाख की डिमांड कर नवविवाहिता को घर से निकाल दिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला निवासी प्रियदर्शनी कालोनी खमरिया ने बताया कि उसकी शादी 2022 को ब्रजेश कंकाड़े के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी। शादी के एक माह बाद से उसके पति ब्रजेश , ससुर बिठ्ठल, सास शशिकला, ननद सोनम कंकाड़े कम दहेज मिलने की बात को लेकर आये दिन उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे तथा उससे 10 लाख रूपये लाने के लिये कहने लगे। सभी ने मिलकर मारपीट की जिसके बाद वह अपनी नानी कमलावती के पास रांझी चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हेै।