कटनीमध्य प्रदेश

दसलक्षण पर्व : चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में बिखरा डांडिया रास का उल्लास, क्षमा वाणी पर्व आयोजन

IMG 20250908 184820कटनी, यशभारत। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेंन कटनी द्वारा क्षमा वाणी पर्व पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम एवं वात्सल्य भोज तथा डांडिया रास का कार्यक्रम चेतनोदय तीर्थ कटनी में अपनी गौरवशाली परंपरा के साथ मनाया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जैन पंचायत संजय जैन तीर्थ रक्षा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सवाई सिं सुधीर जैन, सुभाष जैन पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्रीमती अलका जैन पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन कटनी के वरिष्ठ पार्षद मिथिलेश राजकुमारी जैन चेतानोदय तीर्थ के गौरव अध्यक्ष संदीप जैन शिक्षण संस्था के अध्यक्ष आशीष अमृता जैन मारवाड़ी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद रश्मि सरावगी, मंच पर शोभायमान थे, तदुपरांत ग्रुप अध्यक्ष संजय मीनू सिंघई द्वारा सभी को स्वादिष्ट भोजन के लिए आमंत्रित किया। ग्रुप के सचिव अनिल स्वाति जैन आलोक ज्योति जैन अनुराग जूही जैन सुदीप मोदी मुकेश अर्चना चंदेरिया दिनेश समता जैन संदीप शशि जैन अर्पित अनुष्का जैन देवेंद्र दीप्ति जैन नवीन नीता जैन सोनू रानू जैन दीपक रश्मि जैन राजेश जैन मंजू जैनद्वारा सभी उपस्थित जनों का दुपट्टा माला तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभागार में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा क्षमा वाणी पर्व पर उत्कृष्ट उद्बोधन के पश्चात ग्रुप के पदाधिकारी एवं दंपति सदस्यों द्वारा वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए एक दूसरे से सहृदयता से क्षमा मांगी गया। भोजन के उपरांत मुनि सुब्रत नाथ जिनालय चेतानोदय तीर्थ में भक्ति भाव से धार्मिक डांडिया गरबा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात कार्य अध्यक्ष मगन जयश्री जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति में सभी कार्यक्रम सानंद संपन्न हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button