मध्य प्रदेशराज्य

तीन दोस्तों की नदी में बनी जल समाधि : गए थे नहाने , डूबने से दर्दनाक मौत…. क्षेत्र में पसरा मातम 

Table of Contents

सागर l सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन दोस्तों की कोपरा नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों की उम्र 18 साल से कम हैं, तीनों के शव को निकाल लिया गया हे। मामला गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजोरा का है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की मदद से नदी में तीनों की तलाश कर शव निकाल लिए। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत होने पर मातम पसर गया। मामले में पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया है।

तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले

गढ़ाकोटा क्षेत्र के ग्राम बांदीपुरा से निकली कोपरा नदी में शुक्रवार को ग्राम गुंजोरा निवासी शिवम पिता सेवा बुंदेला (17), रामराजा पिता वीरेंद्र बुंदेला (17) और शुवम पिता जगन्नाथ विश्वकर्मा (18) पहुंचे थे। तीन दोस्त थे जो गांव के एक ही मोहल्ले में रहते थे। कोपरा नदी पर पहुंचने के बाद वह नहाने के लिए पानी में उतरे। गहरे पानी में जाने के कारण एक के बाद एक तीनों डूब गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button