जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

तिलवारा रोड में पलटी बोलेरो 1 की मौत 11 घायल ;वाहन चलाने के दौरान चालक की लग गई थी नींद

जबलपुर यश भारत| गढ़ा थाना अंतर्गत तिलवाड़ा रोड स्थित गुरु की रसोई ढाबा के सामने आज सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बोलेरो में सवार 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है |

 

 

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बोलेरो में सवार प्रकाश भूमिया 40 साल निवासी मोहास वाहन के नीचे आ गया था जिस की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई मची चीख-पुकार के दौरान सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है/ प्रारंभिक जांच में तथ्य स्पष्ट हुआ है कि वाहन चलाते समय वाहन चालक की नींद लग गई थी जिसके कारण बोलेरो पलट गई/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button