जबलपुरमध्य प्रदेश

तिलवारा में तलवारबाजी : युवक के सिर में किए दनादन वार, परिजनों को भी नहीं बख्सा, 4 अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा के भैरोनगर में देर रात रंजिशन दो आरोपियों ने पहले तो युवक को आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया और फिर जमकर गालीगलौच कर तलवार से सिर में दनादन वार कर दिए। इतना हीनहीं बीच बचाव करने आए परिजनों पर भी तलवार से वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान मची अफरा तफरी के बीच घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, फरार आरेापियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस केा छोटेलाल साहू 33 वर्ष निवासी भैरोनगर बड़ा पत्थर ने बताया कि वह ड्रायवरी करता है देर रात लगभग 1 बजे घर के अंदर खाना खा रहा था अम्मू यादव ने बुलाया तो वह घर के बाहर आया। अम्मू तथा करन यादव उसे देखकर गाली गलौज करने लगे । अम्मू यादव हाथ में तलवार लिय था उसने गालियां देने से मना किया तो अम्मू ने तलवार से हमलाकर सिर में वार कर घायल कर दिया। उसने तलवार हाथ से पकड़ी तो उंगलियों में भी चोट आ गयी। इतना ही नहीं उसकी बहन एवं भंाजी बीच बचाव के लिए आगे आए तो अम्मू यादव ने तलवार से हमलाकर बहन के सिर एवं भांजी के हाथ वार कर दिया। इसी बीच उसकी मां गीता बाई एवं अभिषेक साहू, आशा साहू बीच बचाव करने आये तो अभिषेक की आंख एवं चेहरे में वार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button