सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दलसागर तालाब के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना के दल सागर के पास कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बेहोश अवस्था में देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन भेज दिया है। पुलिस अब मृतक की पहचान, उसके निवास स्थान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि बस स्टैंड से लगे दलसागर के पास एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो तो पुलिस को सूचित करे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की तस्वीर अन्य थाना क्षेत्रों में भी भेजी गई है।
Back to top button