कटनीमध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में किया महिला की अंधी हत्या का खुलासा, झाड़-फूंक व तांत्रिक किया करने वाले यूवक ने की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में महिला की गोली मारकर हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक क्रिया करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी शैलेन्द्र कुमार पाण्डये निवासी खितौला (सिहोरा) जिला जबलपुर को महज 24 घंटे के अंदर गिरफतार कर इस सनसनीखेज अंधे हत्या कांड का खुलासा किया गया।

एसडीओपी स्लीमनाबाद ने बताया कि घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज देखे गये साथ ही मृतिका श्रीमति नीतू जायसवाल के मोबाईल नबर का सघन परीक्षण किया गया। वैज्ञानिक अधिकारी एंव फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ द्वारा भी घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। मृतिका श्रीमति नीतू जायसवाल के पति एंव पुत्रो से पूछताछ की गई जिन्होने बताया की श्रीमति नीतू जायसवाल अक्सर बीमार रहा करती थी जो बाहरी हवा एंव झाड फूंक पर काफी विश्वास करती थी। झांड फूंक के चलते खितौला (सिहोरा) जिला जबलपुर निवासी झाड फूंक करने वाले शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय से उनका परिचय हो गया जो शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय श्रीमति नीतू जायसवाल के घर झाड फूक करने घर बांधने आदि बाधा को दूरे करने आना जाना हो गया था। सायबर सेल तकनीकी मदद से संदेही शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी खितौला को अभिरक्षा में लेकर सघन एंव अत्यत बारीकी से पूछताछ की गई जो काफी पूछताछ एंव प्रयासो के उपरात घटना को किया जाना स्वीकार किया है। साथ ही बताया की देसी कटटे से फायर कर हत्या करने के उपरात श्रीमति नीतू जायसवाल के आलमारी में रखी किमती सोने के जेवरात की भी लूट पाट किया है।

आरोपी से जप्त सामग्री

आरोपी की निशानदेही पर खितौला सिहोरा से श्रीमति नीतू जायसवाल की अलमारी से लूटे गये जेवरात एक सोने की चैन, चार नग सोने के कंगन, एक सोने का हार, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी एंव सोने का एक वजनी बिस्कुट जेवरात वजनी लगभग 120 ग्राम कुल कीमती लगभग 1200000/- (अंकन बारह लाख रूपये) एंव घटना में प्रयुक्त लोहे का देशी कटटा विधिवित जप्त कर आरोपी शैलेन्द्र कुमार पांडे उर्फ कल्लू पिता स्व. तीरथ प्रसाद पाण्डेय उम्र 27 साल निवासी सकरी मोहल्ला रेल्वे फाटक के पास खितौला जिला जबलपुर को गिरफतार किया गया है।

इनकी रही मुख्य भूमिका

पुलिस कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद शाहिद खान उप.निरी. एम.एल. करण, विष्णुशंकर जायसवाल स.उनि जयचंद उईके, प्र.आर. दीपक श्रीवास, प्र आर. अतुल शर्मा आर. धर्मवीर सिंह, आर. 608 पंकज सिंह आरक्षक 479 अजय धुर्वे, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. जागेश्वर कुंजाम, आर. कमोद कोल की विशेष भूमिका रही।

घर पर अकेले रहती थी महिला

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दशरमन में 50 वर्षीय नीतू जायसवाल अपने घर में अकेले निवास करती थीं। पति जयप्रकाश जायसवाल आयुध निर्माणी में कर्मचारी हैं और जबलपुर में रहकर नौकरी करते हैं। दो बच्चे भोपाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार की सुबह जब घर में अकेली नीतू घर से बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को कुछ संदेह हुआ। घर के दरवाजे भी खुले हुए थे। स्थानीय लोगों ने नीतू के परिचितों को सूचना दी तो वे घर के अंदर दाखिल हुए और पाया कि वह बिस्तर में सो रही है। प्रथम दृष्टया लोगों को लगा कि नीतू की मौत हार्टअटैक से हो गई है। इसके बाद महिला के नाक और कान में रूई लगाकर पति और परिजनों का इंतजार किया जा रहा था। नीतू के पति जयप्रकाश जबलपुर से दशरमन पहुंचे और पत्नी का शव देखा तो तकिए पर खून मिला। इसके बाद शाम को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची ढीमरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में रखवा दिया। शनिवार सुबह जब डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किए तो महिला के सिर में बुलट मिली। डॉक्टर द्वारा पुलिस को बुलट की जानकारी दिए जाने के बाद हडक़ंप मच गया और पुलिस सकते में आ गई। पीएम रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई कि महिला की मौत सामान्य नहीं बल्कि गोली मारकर की गई है।

IMG 20250720 162356

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button