इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डोंबिवली में अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई

मानपाडा रोड सहित कई इलाकों से हटाए गए अतिक्रमण

डोंबिवली में अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई

मानपाडा रोड सहित कई इलाकों से हटाए गए अतिक्रमण

कल्याण, यश भारत कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में लोकप्रतिनिधियों की सत्ता स्थापित होते ही प्रशासन अधिक सक्रिय और सख्त हो गया है।  रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में डोंबिवली पूर्व के मानपाडा रोड परिसर में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और सड़क घेरकर लगाए गए ठेले, टपरी और अस्थायी ढांचों को तोड़काम दस्ते की मदद से हटाया गया।
फेरीवाला हटाव पथक के सहयोग से मानपाडा रोड के साथ-साथ टिलकनगर, शेलार नाका, पाथर्ली, टिलक पुतला, ठाकुर्ली, चोले और 90 फुटी रोड इलाके में भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। इस अभियान का नेतृत्व पालिका के ‘फ’ प्रभाग के सहायक आयुक्त प्रसाद ठाकुर ने किया।
अचानक हुई इस आक्रामक कार्रवाई से फेरीवालों में हड़कंप मच गया। कई फेरीवालों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटा, जबकि कई जगह ठेला और टपरी मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
पालिका प्रशासन का कहना है कि यातायात बाधा कम करने, पैदल यात्रियों को सुगम आवागमन देने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी  रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button