दमोह। धार्मिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को समर्पित नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन 5 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा। 10 दिवसीय इस महोत्सव एवं मेले में देश–प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
महोत्सव के दौरान शास्त्रीय, लोक एवं आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें नामचीन कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे। उनके आगमन से आयोजन की गरिमा और भव्यता में वृद्धि होगी।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धार्मिक अनुष्ठान, मेले की विविध गतिविधियां, हस्तशिल्प व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नोहलेश्वर महोत्सव क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाला आयोजन माना जा रहा है।
Back to top button