मध्य प्रदेशराज्य
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किशोर के पेट से निकाला फंसा हुआ चाकू : बच गई जान

दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा बाजार स्थित गौतम भोजनालय के पास अज्ञात हमलावरों ने 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। चाकू उसके पेट में ही फंसा रह गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
गंभीर अवस्था में घायल किशोर को तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे रेफर करने की तैयारी शुरू की। इसी बीच अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया और सफल सर्जरी कर किशोर के पेट से चाकू निकाल लिया।और किशोर को जबलपुर रिफर किया गयाl
समय पर ऑपरेशन होने से किशोर की जान बचाई जा सकी। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है।






