जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ट्रक से टकराकर पलटी जबलपुर से आ रही बस:निवास रोड पर ओवरटेक करने में हादसा; 7 लोग घायल, एक बालक गंभीर

मंडला निवास मार्ग पर ग्राम बकौरी के नजदीक जबलपुर की ओर से आ रही बस ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में 7 घायल हुए हैं। इसमें एक गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में गंभीर घायल अध्ययन कछवाहा (15) को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर निवास मार्ग में स्थित ग्राम बकौरी के नजदीक की है। जहां जबलपुर की ओर से आ रही बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0552 ट्रक से टकरा कर पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम प्रियंका मरावी, फूलकली तेकाम, दूजा धारवे एवं विवेक मरावी बताए हैं।

ed13287e 7094 41c3 bf32 ca5cdf303aff 1677415116888

पहले पहुंचने में हादसा

इस दुर्घटना के संबंध में घायल प्रियंका मरावी ने बताया कि यह बस जबलपुर से सुबह 10 बजे मंडला के लिए रवाना हुई थी। रास्ते भर रुक रुक के आने कि वजह से लेट हो गई और इससे पीछे आ रही बस आगे निकल गई। उस बस से आगे बढ़ने के दौरान यह बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। उन्होंने बताया कि बस पहले ही खाली हो चुकी थी दुर्घटना के समय उसमें ज्यादा लोग नहीं थे।

मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा ने बताया कि जब वे यहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने बकौरी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त बस देखी। उन्होंने दुर्घटना में घायलों को एम्बुलेंस एवं अन्य वाहन से अस्पताल पहुंचवाया। गंभीर घायल नजर आ रहे एक बालक को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button