इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जेल परिसर में सामूहिक दुष्कर्म, दो प्रहरी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आलीराजपुर। जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अजाक पुलिस ने दो प्रहरियों को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया गया है।

अजाक डीएसपी आदित्य सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता और उसके पति को फर्जी शादी कराने के मामले में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना के दौरान दोनों बंदियों को बड़वानी के ठीकरी से आलीराजपुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। करीब पांच माह पहले महिला को पेरोल मिली थी। इस दौरान वह जेल से बाहर रही। घटना के दिन महिला पति से मिलने के लिए जेल आई थी।

इस दौरान प्रहरी अनिल त्रिवेदी मिला और कुछ मेडिकल दस्तावेज देने की बात कहकर परिसर में ही अपने क्वार्टर पर ले गया। यहां आरोपित वीरेंद्र यादव पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने महिला को धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App