इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जेट सर्वर पर साइबर अटैक : चेन्नई की पहली उड़ान ही चार घंटे देरी से गई, दूसरी फ्लाइट्स भी प्रभावित

स्पाइस जेट कंपनी के सिस्टम पर बुधवार को साइबर हमला होने की वजह से चेन्नई की पहली फ्लाइट तीन घंटे देरी से रवाना हो पाई। 7.15 बजे रवाना होने वाली ये फ्लाइट रात 11 बजे के बाद रवाना हो पाई। स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट भी प्रभावित रही।

सर्वर में खराबी के चलते परेशान हुए यात्री

बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट सर्वर पर साइबर हमले के चलते जबलपुर से संचालित दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु से आने वाली सभी उड़ाने लेट रहीं। इसकी वजह से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में खराबी होने की वजह से कंपनी फ्लाइट लेट होने की सूचना भी नहीं दे पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button