जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिले में दुकानें रही बंद,डॉक्टर भीमराव आंबेडकर चौक से निकलेगी रैली :  अनुसूचित जाति, जनजाति के संयुक्त मोर्चे ने बंद किया था आव्हान

सिवनी यश भारत-जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त मोर्चे के भारत बंद आव्हान पर सिवनी जिले को बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया गया। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्यों ने दुकानदारों से दुकानें बंद करने का आग्रह किया था। जिसके बाद जिले को शांतिपूर्ण तरीके से बंद किया गया। आज 21 अगस्त को भारत बंद के तहत जिले के व्यापारिक संगठनों, व्यपारियों से अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को स्वप्रेरणा से बंद रखते हुए सिवनी बंद का समर्थन करने में सहयोग किया।

 

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर चौक में जिले भर के अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के सदस्य, महिला, नवजवान साथी, पेंशनर, किसान, मजदूर सभी एकजुट हुए। यहां से रैली निकाली गई। जो बस स्टैंड, नगरपालिका से छिंदवाड़ा चौक, बुधवारी बाजार से नेहरू रोड होते हुए शुक्रवारी चौक से, बरघाट नाका, डूंडासिवनी से गणेश चौक, बाहुबली चौक से सोमवारी चौक होते हुए डाक्टर आंबेडकर चौक में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की ओर से SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के विरोध में सिवनी में भारत बंद का व्यापक असर नजर आ रहा है। सिर्फ मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप शासकीय अशासकीय स्कूल भी खुले रहे।

 

लेकिन कम छात्र नजर आए। किसी भी प्रकार की स्थिति न बिगड़े इसलिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। एससी-एसटी संगठनों के कार्यकर्ता मुख्य मार्गों में घूम-घूम कर दुकानें बंद रखने की अपील कर रहे है। इनके समर्थन में कांग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बीएसपी के नेता भी साथ दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button