कटनीमध्य प्रदेश

जिले की 2500 से ज्यादा महिलाओं को अब नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ, 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को योजना से किया बाहर

कटनी, यशभारत। सरकार के एक निर्णय से जिले की ढाई हजार से अधिक लाडली बहना को झटका लगा है। 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के इस फरमान से जिले की करीब ढाई महिलाएं अपात्र हो गई हैं और कल 12 जनवरी को उनके खाते में राशि का अंतरण नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिले में ऐसी महिलाओं की संख्या 2 हजार 744 है, जो योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं। इसक अलावा जिले में 4 11 महिलाओं ने स्वयं योजना के लाभ का परित्याग कर दिया है। इस बार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त 10 जनवरी की बजाए कल 12 जनवरी को बहनों के एकाउंट में ट्रांसफर की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंहने बताया कि 2 लाख 43 हजार 463 महिलाओं को 1250 के मान से कल 12 जनवरी को 30 करोड़ 43 लाख की राशि का भुगतान किया जाएगा।
ऐसा माना जाता है कि लाडली बहना योजना ने भाजपा के हाथों से खिसकती सत्ता को थाम लिया था। सत्ता की राजनीति से जुड़े लोगों ने इस योजना को मध्यप्रदेश सरकार की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाला बताया था, जबकि विपक्ष के नेताओं ने इस योजना को चुनावी प्रपंच बताया था। योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। योजना के तहत लाखों महिलाएं हर महीने आर्थिक सहायता प्राप्त करती हैं, लेकिन हाल ही में इससे जुड़े कुछ विवाद और बदलाव सामने आए हैं। सरकार ने योजना के संचालन को प्रभावी और न्यायसंगत बनाए रखने के लिए कुछ संशोधन किए है, हालांकि सरकार के इस फैसले ने कई महिलाओं को निराश किया है, जो अब इस सहायता से वंचित हो गई हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत विधानसभा चुनाव से पहले मई 2023 में शुरू की थी। 21 से 60 साल की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। जिसकी पहली किश्त 10 जून को महिलाओं के खाते में आई थी। 2023 में रक्षाबंधन पर यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 19 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे।

योजना के लाभ से क्यों वंचित हो गईं लाड़ली बहना

योजना के लाभ से वंचित होने का मुख्य कारण इन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक होना है। जिसके कारण महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित किया है। विभाग ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि लाभार्थी महिलाओं के खाते में ही राशि ट्रांसफर की जाएगी। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत में ही पात्र होने के लिए लाभार्थियों के लिए शर्त रखी गई थी कि जिन बहनों का जन्म 1 जनवरी 1963 के पहले और 1 जनवरी 2000 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके पीछे की वजह राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही है वृद्धावस्था पेंशन के तहत 60 साल की उम्र से ज्यादा महिलाओं को 6 सौ रुपए महीना देती है। जिस वजह से इन्हें लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की ओर से साफ कर दिया गया था कि लाड़ली बहना योजना के तहत उम्र का दायरा बढ़ाए जाने को लेकर सरकार की ऐसी कोई योजना या प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल सरकार नए नाम जोडऩे की तैयारी में नहीं है।images 22 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu