जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिलेभर में आज हुई गौवर्धन पूजा,कारीरात गौशाला सहित अन्य गौशालाओ में हुए विशेष आयोजन : गौशालाओं में कार्यरत गौसेवकों का किया गया सम्मान

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सिवनी यश भारत:-आज जिलेभर की सभी गौशालाओ में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और गौशालाओं में कार्यरत गौसेवकों का सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार जिलास्तरीय गौवर्धन पूजन कार्यक्रम विकास खंड सिवनी के ग्राम कारीरात गौशाला में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा गोवर्धन एवं गौ पूजन कर गौ माता को भोजन कराया गया। जहां भगवान कृष्ण की तरह झांकिया बनाई गई। और बाल कृष्ण के रूप से सजे बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में कलाकार द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने गौ वंश एवं गोवर्धन पूजा के महत्व को बताते हुए वृक्ष, पर्वत सहित अन्य प्राकृतिक संसाधनों एवं सांस्कृतिक धार्मिक परंपराओं को संजोए रखने की बात कही। साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय गौवर्धन पूजा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखने के लिए लोग पहुंचे। साथ ही गौ वंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं कारीरात गौशाला संचालित करने वाली श्री स्वसहायता समूह को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं जिले के आठों विकास खण्ड की गोशालाओं में भी आयोजन किये गए।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी नवजीवन विजय कपिल पांडे सांसद प्रतिनिधि, परसराम सनोड़िया जनपद पंचायत सदस्य, शिव सनोड़िया जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, रेणु पदम सनोड़िया सरपंच ग्राम पंचायत, अनिल बघेल उप सरपंच ग्राम पंचायत कारीरात,डॉक्टर जे.पी. शिव उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu