मध्य प्रदेशराज्य

जिला चिकित्सालय में नर्सिंग की छात्रा  का कत्ल : परिजनों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई…. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश… भेजा जेल

नरसिंहपुर यशभारतl जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष के सामने आरोपी अभिषेक कोष्ठी ने संध्या चौधरी को गले में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर आज कडी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है।  बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी  युवक को शक था की मृतिका  उसे धोखा दे रही है जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया? फिलहाल सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगीl वहीं पीड़ित परिजनों ने नम आंखों से मृतिका  का अंतिम संस्कार किया…. इस दर्दनाक घटना के  बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ हैl

उल्लेखनीय है कि मृतक संध्या के परिजनों ने चकाजाम कर आरोपी को तुरंत फांसी देने व उसका मकान तोडने की मांग कर रहे थे पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की समझाईश के बाद चकाजाम समाप्त किया। वही मृतक संध्या का अंतिम संस्कार भी आज स्थानीय मुक्तिधाम में कर दिया गया है। और अधिक जानकारी लेने पुलिस से दूरभाष पर संपर्क किया गया परंतु संपर्क नहीं हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button