जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिला चिकित्सालय के प्रयासों से बचा प्रसूता का जीवन :  सुरक्षा गार्ड ने किया रक्तदान,  रोगी कल्याण समिति से दी गई नगद सहायता

मण्डला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय के समन्वित प्रयास से गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं के जीवन की रक्षा की जा रही है। मंगलवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर से जिला चिकित्सालय भेजी गई गर्भवती महिला अत्यंत गंभीर हालत में थी, जिसे समय पर उचित उपचार, रक्तदान तथा नगद सहायता देकर उसकी तथा शिशु की जीवन रक्षा की गई।

 

जिला चिकित्सा से मिली जानकारी के अनुसार नैनपुर विकासखंड के ग्राम देहला निवासी गर्भवती महिला श्रीमति स्वाति भांवरे पति श्री सुनील भांवरे को सिविल अस्पताल नैनपुर में ANC Primi gravid with antepartem neamarnhage हेतु मंगलवार को सायंकाल 6 बजे भर्ती किया गया था। प्रसव के पहले अत्यधिक खून जाने के कारण महिला की स्थिति गंभीर थी। उक्त महिला को सिविल अस्पताल नैनपुर से प्राथमिक उपचार कर तत्काल जिला चिकित्सालय मण्डला रेफर किया गया। गर्भवती महिला मरीज को जिला चिकित्सालय मण्डला के मेटरनिटी विंग में भर्ती किया गया।

 

महिला की स्थिति ठीक न होने के कारण ऑन ड्यूटी नर्सिंग ऑफिसर तथा डॉ. मालती उइके (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) द्वारा तत्काल ही उपचार शुरू कर दिया और मरीज की जाँच करने पर यह पाया गया कि महिला के बच्चादानी में बच्चे से पहले कनेरी निकल रही थी, जिसके कारण महिला को अत्यधिक रक्त स्त्राव हो रहा था एवं महिला की स्थिति गंभीर थी। खून के अत्यधिक जाने के कारण महिला के शरीर में खून की कमी हो रही थी, उस समय जिला चिकित्सालय मण्डला के ब्लड बैंक में उस ग्रुप  का खून उपलब्ध नहीं था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए रक्त की आवश्यकता के विषय में समस्त टीम को अवगत कराया।

 

इस पर जिला चिकित्सालय मण्डला के सुरक्षा गार्ड कर्मचारी श्री श्याम बिहारी द्वारा स्वेच्छा से महिला मरीज को रक्तदान किया गया साथ ही सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे के द्वारा रोगी कल्याण समिति के माध्यम से 2000 रूपये की सहायता राशि प्रदाय की गई। महिला मरीज को चिकित्सालय में समुचित उपचार देकर सरकारी एम्बुलेंस 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर कर दिया गया तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को महिला मरीज की स्थिति से अवगत कराया गया। मेडिकल कॉलेज जबलपुर के चिकित्सकों के द्वारा उक्त महिला का सिजर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 20 पहुंच गया था। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम के द्वारा 2 एफ.एफ.पी., 2 ब्लड तथा मरीज को जीवन रक्षक दवाईयों पर रखा गया। अब महिला स्थिति सामान्य है, जच्चा एवं बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button