मध्य प्रदेशराज्य

जिम्मेदार बे- खबर : हायर सेकेण्डरी स्कूल के गोदाम में सैकड़ों साइकिल स्टोरेज, क्या बच्चों को बांटी ही नहीं गयी साईकिल ?

Table of Contents

डिंडोरीl जिले के विकास खंड बजाग में शिक्षा विभाग को ग्रहण लग चुका है l बजाग क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक लापरवाही सामने आई हैं lफिर चाहे शासकीय राशि का गोल-माल हो या अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही या फिर शिक्षकों का संलग्नीकरण। सब में शिक्षा विभाग में मनमानी देखी गई है और अब विद्यालय में साईकिल स्टोरेज की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और बताया जा रहा है कि गोदाम में सैकड़ों की संख्या में साईकिल स्टोरेज की गई है सवाल यह है कि क्या ये साईकिल बच्चों को बांटी जानी थी जो आजतक नहीं मिली है या ये साईकिल बच्चों को बांटना ही नहीं चाहते हैं। 

बता दें कि लगभग डेढ़ साल से लापरवाही की पराकाष्ठा लांग चुके पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी आज भी अपने रवैये से अखबार की सुर्खियां बने हुए हैं। 

इनका कहना है …

 जानकारी प्राप्त हुई है मैं कल ही विजिट करके दिखवाता हूं – राजेन्द्र जाटव, सहायक आयुक्त डिंडोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button