जबलपुरमध्य प्रदेश

जामदार के लिए शिव और अन्नू के लिए कमल संभालेंगे मोर्चा : दिन में पूर्व सीएम तो रात में आएंगे सीएम चौहान

जबलपुर, यशभारत। नगरीय निकाय चुनाव का घमासान जारी है। महापौर सीट के लिए देश की दो सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। दोनों पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी मेहनत से चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे है। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेता भी पीछे नहीं है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के नामांकन के समय वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल और चारों विधायक उपस्थित थे। तो वहीं, भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर जितेन्द्र जामदार के पक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा आयोजित की थी। इसी के तहत एक बार फिर जबलपुर में कल गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज शहर पहुंचेंगे। जो अपने-अपने उम्मीदवार के लिए जन सभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह के वक्त कमलनाथ तो शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचेगे।

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रांझी पहुंचेंगे जहां से उनका रोड शो प्रारंभ होगा। रांझी मौनी तिराहा से रोड शो शुरू करने के बाद सीएम केंट विधानसभा उसके बाद पूर्व फि र उत्तर और फि र पश्चिम विधानसभा में ग्वारीघाट में लगभग रात 10 बजे समापन होगा। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करीब 17 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का 4 जुलाई को सभाएं करने पुन: जबलपुर आने का प्रोग्राम है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करने सुबह 10 बजे डुमना एयरपोर्ट आयेंगे। डुमना से वे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वारीघाट के लिए उड़ान भरेंगे। यहां नर्मदा पूजन करने के बाद वे होटल कल्चुरी रवाना होकर प्रेस से मिलेंगे। तदोपरांत गणमान्य जनों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। मध्यान्ह 12 बजे तीन पत्ती चौक से उनका रोड शो शुरू होगा। जो मालवीय चौक, सुपर बाजार, लार्डगंज, फ ुहारा, सराफ ा, कोतवाली, मिलोनीगंज, गोहलपुर, मदार टेकरी होते हुए भानतलैया मार्ग स्थित खेरमाई पहुंचेगा। यहां मां भगवती का पूजन अर्चन के बाद वे घमापुर, शीतलामाई होते हुए कांचघर पहुंचेंगे। कांग्रेस कार्यालय के मुताबिक करीब ढाई बजे कमलनाथ भोपाल रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu