इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जापान में जय श्री राम : मोदी के स्वागत में लगे नारे; भारतीय बोले- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मोदी यहां QUAD समिट में हिस्सा लेने आए हैं। मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए। भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।

इसके बाद, PM मोदी इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- भारत एक समावेशी इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता होनी चाहिए। यह इंडो पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और समृद्धि लाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button