भोपालमध्य प्रदेश

जल संकट से मिलेगी राहत : माचागोरा डैम से छोड़ा गया पानी, 7 दिन में पूरा होगा 84 किमी का सफर

सिवनी यश भारत:-शहर में कुछ दोनों से पानी की समस्या बनी हुई थी और लोगो को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा था।लेकिन जल समस्या धीरे-धीरे कम हो रही है।हालांकि प्रर्याप्त पानी के लिए अभी शहरवासियों को लगभग दस दिन इंतजार करना होगा। माचागोरा डैम से पानी पहुंचने और फिर सप्लाई में समय लग सकता है। नगर पालिका ने बबरिया तालाब एवं बंडोल समूह नलजल परियोजना से नगरपालिका की सप्लाई को जोड़कर सिवनी नगरीय क्षेत्र के कुछ वाडों में पानी की सप्लाई की है।

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

हालाकि अधिकतर वार्ड के निवासियों को पानी के लिए टैंकर पर ही निर्भर रहना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ माचागोरा डैम से आज शनिवार को पानी छोड़ा गया है।पानी नहर और फिर नाले से होते हुए वैनगंगा नदी तक पहुंचेगा।जिसकी दूरी लगभग 84 किलोमीटर है।पानी पहुंचने में 6 से 7 दिन का समय लग सकता है।विभाग के अधिकारियों को यह भी डर सता रहा है कि कहीं रास्ते में किसान मोटर लगाकर सिंचाई के लिए पानी न ले लें।

 

मोटरों पर भी रखनी होगी नजर:-

अप्रेल माह में बालाघाट को पानी देने के बाद संजय सरोवर बांध में पानी का जलस्तर 509.0 मीटर पर था, लेकिन अब 506.6 मीटर पर है।माचागोरा डेम से छोड़े गए पानी की मात्रा बाद धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

इंटकवेल के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पानी लाया जाएगा और यहां पानी स्वच्छ करने के बाद टकियों से होते हुए सिवनी शहर को सप्लाई किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अनुसार माचागोरा डैम से संजय सरोवर भीमगढ़ बांध तक की दूसरी लगभग 84 किमी है। इतनी दूरी तय करने में कम से कम एक हफ्ते का समय लगेगा। नहर में कई गड्ढ़े पानी से भरेंगे। धीरे-धीरे पानी बाघ तक पहुंचेगा। इसमें छह से सात दिन लग जाएंगे।माचागोरा डेम से पानी छोड़ते समय छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू,सिवनी विधायक दिनेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu