जल्लाद बना पति : पत्नी को बीड़ी से दागा, बाल पकड़कर घसीटा और भगा दिया घर से….

जबलपुर, यशभारत। मझौली के खांड में पति की हैवानियत सामने आई है। जहां पति ने प्रताडि़त करते हुए पत्नी को पहले तो बीडी से जलाया और फिर पूरे परिवार ने मिलकर बाल पकड़कर घसीटते हुए जमकर मारपीट की और फिर पीडि़ता को घर से भगा दिया। जिसके बाद पीडि़ता का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय पीडि़ता निवासी ग्राम खांड वर्तमान पता शिवधाम नगर माढ़ोताल ने पुलिस को बताया कि उसका मायका शिवधाम माढ़ोताल में है उसकी शादी वर्ष 2011 में ग्राम खंाड निवासी जयकुमार पटैल के साथ हुयी थी उसके तीन बच्चे हैं, शादी के कुछ समय बाद से पति जयकुमार पटैल, ससुर मूलचंद पटैल, देवर लखन पटैल लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। देर रात पति ने उसे बीड़ी से हाथ में जलाया एवं हाथ मुक्कों से मारपीट की। ससुर मूलचंद एवं देवर लखन भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं, वह अपने बच्चों के कारण प्रताडऩा सहती आ रही है, उसने अपना इलाज एक निजी अस्पताल में कराया फि र वहीं से मायके चली गयी ।







