देश

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, पांच नामजद आरोपी फरार, गांव में तनाव की स्थिति

कटनी/ शाहनगर। कटनी से सटे शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लमतरा में मंगलवार को जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग बलिराम यादव की कुछ लोगों ने रास्ता रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी। कुल्हाड़ी और डंडों से किए गए हमले में बलिराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
शाहनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बलिराम यादव और झुक्का यादव उम्र लगभग 60 के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह बलिराम यादव किसी निजी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।अस्पताल में गंभीर रूप से घायल बलिराम यादव को परिजन 100 डायल की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHS) शाहनगर लेकर पहुँचे, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर सर्वेश कुमार लोधी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बेटे का आरोप

मृतक के बेटे का आरोप है कि पाँच लोगों ने मिलकर की हत्या की गई है। मृतक के 16 वर्षीय पुत्र अमरलाल यादव ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “मेरे पापा को झुक्का यादव, हल्काई यादव, जलेश यादव, झुक्का यादव की पत्नी धना यादव और जलेश यादव की पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।”
थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर पाँचों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ बीएनएसकी की धारा 126(2), 115(2), 351(3), 103(1), 3(5) के तहत हत्या और साजिश से संबंधित मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।इस मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ,प्रधान आरक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस स्टाफ जांच कर रहा है
फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।Screenshot 20250812 183646 WhatsApp2 Screenshot 20250812 183659 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button