जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर से 44 में से 3 गए खाली पड़ी 41 50 हजार रुपए के घाटे से रवाना हुआ विस्टाडोम कोच

जबलपुर यश भारत
रेल यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं एवं बाहरी दृश्य का नजारा देखने के लिए रेलवे द्वारा जबलपुर रानी कमलावती ट्रेन में एक 44 सीट का विस्टाडोम कोच लगाया गया इस विस्टाडोम कोच को यात्रियों को लुभाने के लिए काफी आकर्षक बनाया गया आज सुबह जबलपुर से रानी कमलावती ट्रेन में लगे इस विस्टाडोम कोच में मात्र जबलपुर से 3 यात्री ही रानी कमलापति के लिए सवार हुए उल्लेखनीय है कि इस विस्टाडोम कोच में आधुनिक एवं आरामदायक 44सीट है जिसमें से आज 44 सीट जबलपुर से खाली ही गई इस कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 1350 रुपए टिकट है जिसमें मात्र 4050 रुपए ही रेलवे के खाते में आए बाकी 55 हजार 350 रुपए का आज रेलवे को घाटा सहन करना पड़ा उल्लेखनीय है कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए गाड़ी संख्या 12061/12062 रानी कमलापति-जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस मे वातानुकूलित चेयरकार विस्टाडोम कोच 16 अगस्त से शुरू हो हुई गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में अपने प्रारम्भिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस में अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर स्टेशन से आज 17 अगस्त 2022 से वातानुकूलित चेयरकार विस्टाडोम कोच लगाया रेल यात्रियों को वातानुकूलित चेयरकार विस्टाडोम कोच की अतिरिक्त कुल 44 सीट की सुविधा मिलेगी।
यह है विस्टाडोम कोच की विशेषताएं:-
विस्टाडोम कोच ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के सफर को आरामदेह और यादगार बनाएगा। इनके डिब्बों में चैड़ी खिड़कियां हैं और छत कांच की पारदर्शी हैं जो इसका खास आकर्षण है। प्रकृति प्रेमी इस कोच में यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे विस्टाडोम कोच रेलवे की नई पहल है जो पर्यटन स्थलों की यात्रा को बेहद यादगार बनाने के मकसद से हुई शुरुआत है। इसकी सीटें आरामदायक हैं, साथ ही सीटों के बीच पैर फैलाने के लिए काफी जगह है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोग आराम से सफर कर सकते हैं। सीटों की सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें चारों ओर घुमाया जा सकता हैं। पर्यटकों को प्रकृति के विहंगम दृश्य देखकर एक रोमांचक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। यह स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसके अतिरिक्त विस्टाडोम कोच में यात्रियों के लिए मल्टी-टियर स्टील लगेज सेल्फ, स्नैक टेबल, पर्यटकों के अनुकूल लाउंज, माइक्रोवेव ओवन, कॉफी मेकर और रेफ्रिजरेटर के साथ एक मिनी पेंट्री कार की सुविधा उपलब्ध है। इस कोच में यात्रियों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी ।

कोच कंपोजिशनः-
गाड़ी में एक कोच बढ़ जाने से अब यह गाड़ी 04 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी, *1 विस्टाडोम वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी 14 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान एवं 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच के साथ चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button