जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में स्पोर्ट्स क्लब के मैनेजर और कर्मियों को बनाया बंधक : बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन देर रात तक मनाने से किया था इंकार, जमकर की तोडफ़ोड़, मारपीट

 

जबलपुर, यशभारत। गोराबाजार थाना अंतर्गत स्थित स्पोर्ट्स क्लब में देर रात जमकर हंगामा हो गया। दरअसल यहां देर रात बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शराबखोरी करते हुए देर रात का लाउड म्यूजिक बजाया जा रहा था, जब स्पोर्ट्स क्लब के मैनेजर ने पार्टी खत्म करने की गुजारिश की तो, पार्टी संचालिक भड़क पड़े और जमकर तोडफ़ोड़ कर मेन गेट में ताला लगाते हुए मैनेजर और कर्मियों को बंधक बना लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर, स्पोट्स क्लब का ताला खुलवाया और मैनेजर और कर्मियों को बंधक मुक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, विवेचना में लिया है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया कि स्पोट्स क्लब के मालिक सुधीर दत्त ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि श्रीमती मंजीत और उनके परिजनों ने एक बर्थडे पार्टी स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित की थी। जिसमें जमकर शोर शराबा मचाते हुए लाउड म्यूजिक बजाया जा रहा था। इतना ही नहीं पार्टी में जमकर शराबखोरी कर हंगामा किया जा रहा था। जब मैनेजर और कर्मियों ने विरोध किया तो सभी ने हमला कर जमकर मारपीट कर दी।

ताला लगाकर बनाया बंधक

पुलिस ने बताया कि जैसे ही हंगामा बढ़ा तो पार्टी संचालकों ने स्पोट्स क्लब के मैनेजर और कर्मियों से गालीगलौच करते हुए मेन गेट में ताला लगा दिया और कहा कि अब कोई भी बाहर नहीं जाएगा। इस दौरान पार्टी में उपस्थित अधिकतर लोग शराब के नशे में धुत्त थे और कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button