जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में ब्राह्मण समाज की घोषणा: भाजपा नेता को जूता मारने पर 51 हजार का इनाम … देखें.. वीडियो..

https://youtu.be/_iCcPLQgi_s

जबलपुर, यशभारत। बीजेपी नेता और उमा भारती के करीबी प्रीतम लोधी की तरफ से की गई ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा है। जबलपुर में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने दमोहनाका चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता प्रीतम लोधी को जूता मारने पर 51 हजार का इनाम की घोषणा की है। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी अतुल बाजपेयी ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा नेता ने ब्राह्मणों का मजाक उड़ाया है। मैंने सोशल मीडिया एकाउंट से ऐलान किया है कि अगर भाजपा नेता प्रीतम लोधी को जो भी जूता मारेगा उसे वह 51 हजार की राशि इनाम स्वरू प देंगे।

21 4

ये कहा था बीजेपी नेता ने…
कथावाचक सहित पंडित आपको नवरात्रि के नौ दिन रोजाना सात-आठ घंटे तक पागल बनाते हैं। कहते हैं कि अगर तुम दान करोगे तो भगवान तुमको देगा। महिलाएं इनकी बातों में आ जाती हैं और दूध, घी, दही अपने बच्चों को खिलाने की बजाय इन्हें दे देती हैं। ब्राह्मण नौ दिन तक आपको उल्लू बनाने और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपए भी लेता है। इतना ही नहीं ये लोग सुंदर महिलाओं के घर चयन करते हैं। उनके घर जाकर कहते हैं, महाराज आज शाम का भोजन आपके यहीं करेंगे। लेकिन इनकी नजर कहीं और ही होती है। कथा के दौरान यह कहते हैं कि 20 से 30 साल की महिलाएं आगे बैठ जाओ। 30 से 45 साल की महिलाएं बीच में और बुजुगज़् महिलाएं पीछे बैठ जाओ। इसके बाद यह गाने गा-गाकर उन्हें नचवाते हैं और खुद ऊपर बैठे आनंद लेते हैं।

कौन हैं प्रीतम लोधी
ग्वालियर के जलालपुर से सरपंच रहे प्रीतम लोधी पूवज़् मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार हैं। उमा की बहन की बेटी की शादी प्रीतम लोधी के बेटे से हुई है। लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस वीडियो के पीछे उन्होंने पिछोर से विधायक केपी सिंह के समर्थकों को बताया है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button