जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर में प्यासे कोबरा को पिलाया पानी: सर्प विशेषज्ञ का प्रेम, सभी ने सराहा

जबलपुर, यशभारत।
प्यासे कोबरा को पिलाया पानी ग्वारीघाट रोड स्थित आयुर्वेद कालेज के पीछे रहने वाले मिश्रा जी के घर में दोपहर ढाई बजे एक साढ़े चार फीट लंबा कोबरा प्रजाति का नाग प्रवेश कर गया जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई । सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़ लिया और देखने पर प्रतीत हुआ कि सांप को प्यास लगी है। तब श्री दुबे ने सांप को पानी पिलाया तीन गिलास पानी पीने के बाद सांप चैतन्य हुआ जिसे पकड़कर जंगल में उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया गया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है जिसमें खतरनाक न्यूरो टाक्सिन ज़हर पाया जाता है। लेकिन जब तक कोई छेड़छाड़ ना करे तब तक सांप किसी भी तरह का नुक़सान नहीं पहुंचाता है।







