Murder jabalpur जबलपुर में पिस्टल से फायरिंग कर युवक की नृशंस हत्या : शराब पीने के विवाद का बदला लेने उतारा मौत के घाट
आरोपी और उसके साथी पुलिस अभिरक्षा में, क्षेत्र में हड़कंप, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। माढोताल थाना अंतर्गत करमेता पेट्रोल पंप के पास रात में पिस्टल से दनादन फायरिंग कर युवक को बुरी तरह घायल कर आरोपी और उसके साथी फरार हो गए। जिसके बाद आनन फानन में युवक के दोस्तों ने जख्मी हालत में मृतक को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पूरा मामला गैंंगवार से जुड़ा है, जहां आरोप और मृतक दोनों ही पुराने बदमाश बताए जा रहे है। करीब एक सप्ताह पहले आरोपी राजा सोनी से मृतक का विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए ही आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, आरोपी राजा सोनी और उसके साथी को अभिरक्षा में ले लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
जानकारी अनुसार मानस उपाध्याय 24 वर्ष देर रात राजेश के घर के सामने खड़ा था। तभी आरोपी राजा सोनी और उसके साथी बाइक से आए और मानस को देखते ही पिस्टल से दनादन फायर कर दिए। पिस्टल के छर्रे मानस के पेट में धंस गए। जिसके बाद उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गयी। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हैै। मुस्तैद पुलिस ने आरोपी को साथियेां सहित अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।