जबलपुर में दिव्यांगों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड :1 मिनिट दौड़कर दिया संदेश-हम कमजोर नहीं
एमएलबी स्कूल में मानसिक दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन


जबलपुर, यशभारत। दिव्यांगता को कमजोरी नहीं, ताकत बनाने का समय है, तभी समाज और देश का विकास होगा। इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए आज जबलपुर में दिव्यांगजनों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया, जिसमें पूरे देश में 75 स्थानों पर एक साथ, एक मिनिट की दौड़ आयोजित की गई। इस विराट कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव , विधायक अशोक रोहाणी, संजय यादव, विनय सक्सेना और मौके पर सुबह से मौजूद डॉक्टर इलैयाराज टी ने दिव्यांगजनों की हौसला अफजाई की। इस दौरान मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ,वल्र्ड रिकॉर्ड कायम करने के लिए सभी को बंधाईया, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिव्यांगजनों के साथ हमेशा खड़े रहें।
जबलपुर के मानसिक एवं बहु विकलांगता से ग्रसित दिव्यांगजों के लिये आज एमएलबी स्कूल ग्राउण्ड में वृहद स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया। स्पेशल ओलंपिक के तहत आयोजित किये जा रहे इस शिविर में जिले भर से करीब तीन हजार दिव्यांग शामिल हुए। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ। इस मौेके पर नगर निगम आयुक्त , जिला पंचायत सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना एवं संबंधित सभी विभागें के अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। मानसिक एवं बहुविकलांग दिव्यांगजनों के लिये आयोजित किये गए इस एक दिवसीय शिविर में दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनका कृत्रिम एवं सहायक उपकरणों के लिये चिन्हांकन भी किया गया। शिविर में मानसिक दिव्यांगजनों को यदि उन्हें किसी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिला है तो उन्हें पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों को शासन द्वारा उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने विभिन्न विभागों द्वारा 18 स्टॉल लगाये गए। ताकि दिव्यांगजलों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

बनाए जा रहे नि:शक्तता प्रमाण पत्र
शिविर स्थल पर मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों के नि:शक्तता प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे है। मानसिक एवं बहुविकलांग दिव्यांगों के आधार और यूआईडी कार्ड बनाकर देने के लिये भी अलग से काउण्टर शिविर स्थल पर लगाये गए। शिविर में शामिल होने वाले दिव्यांगों को हेल्थ बुकलेट भी दिया जा रहा है। जिसमें उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियां थीं। जबलपुर शहर और जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आ रहे दिव्यांगजनों की भोजन व्यवस्था भी शिविर स्थल पर ही की गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मानसिक एवं बहुविकलांगजनों को शिविर स्थल तक लाने एवं वापस घर तक छोडऩे के लिये वाहनों की विशेष व्यव्स्था भी की गई।
कमलनाथ हमारे नेता प्रतिपक्ष
इस अवसर पर मंत्री डॉक्टर यादव ने एक सवाल के जबाव में कहा कि कमलनाथ सिंह हमारे नेता प्रतिपक्ष है। वह यदि सरकार को किसी प्रकार का कोई सुझाव देंगे तो सरकार अवश्य ही ध्यान देगी।
गीता-रामायण हमारी राष्ट्रीय धरोहर
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए मंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि गीता और रामायण हमारी राष्ट्रीय धरोहरें है। उच्चशिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति में हिस्सा बनाया है और आगे भी यह क्रम सतत जारी रहेगा।







