जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान, महिला पहलवानों के मामले में कुछ नहीं बोल सकता

 

जबलपुर, यशभारत।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरद सिंह पर महिला पहलवानों के द्वारा लगाए गए आरोपों से सरकार घिर गई है। मामले पर अब केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान सामने आया है। जबलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस विषय में कुछ बोलना नही चाहूंगा पर मेरा व्यक्तिगत मानना है कि राजनीतिक ज्यादा है बाकी कम है। बता दे कि केंद्रीय सड़क एंव उड्डयन मंत्री आज जबलपुर दौरे पर है। केंद्रीय मंत्री सांसद खेल महोत्सव में भी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने आज सड़क एवं परिवहन विभाग व उड्डयन विभाग के अधिकारियों की भी बैठक ली। उन्होंने बताया कि विभाग के जो काम चल रहें है उन कामों की समीक्षा की जा रहीं है। जबलपुर-मंडला की वह सड़क जिस पर कि नितिन गड़करी ने माफी मांगी थी उस सड़क की वर्तमान हालत पर केंद्रीय मंत्री का कहना है कि मैं अभी उस रोड पर गया नही हूं इसलिए कुछ बोल नही सकता।

सड़क परिवहन एवं उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह ने जबलपुर में आज करीब एक घंटे तक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में चर्चा के दौरान सुझाव भी लिए गए, साथ ही नए कामों में और क्या किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की स्टेटस रिपोर्ट भी केंद्रीय मंत्री ने देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button