जबलपुर न्यूज : महिन्द्रा एक्सयूव्ही कार में 190 किलो गांजा के साथ पकडे गए महिला सहित 3 आरोपी

जबलपुर, यशभारत। बरगी पुलिस ने एक महिन्द्रा एक्सयूव्ही कार से लाखों रुपये का गांजा जब्त किया है। आरोपी प्रदेश के बाहर से गांजा की खेप लेकर शहर आ रहे थे। लेकिन मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे ग्राम हिनोता में नाकेबंदी कर आरोपियों की कार का पीछा करते हुए दबोच लिया। मामले की जांच जारी है। गांजे की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक एचआर 70 डी 4097 में सिवनी तरफ से आ रही है। जिसमे भारी मात्रा में गंाजा है । नेशनल हाईवे ग्राम हिनोता में नाकाबंदी की गई और आ रही कार का पीछा किया । कार चालक ने नेशनल हाईवे मानेगांव पहुंचकर वापस सिवनी तरफ मोड ली। जिसके दौरान आरोपियों की कार ग्राम मानेगांव के पास नाले में घुस गयी, जिसके बाद पुलिस ने कार चालक देवेन्द्र रघुवंशी 29 वर्ष निवासी स्मारक चौक थाना देउरी जिला रायसेन एवं भगवानदास कुशवाहा 23 वर्ष निवासी नरसिंहपुर तथा 35 वर्षीय महिला निवासी होशंगाबाद को दबोच लिया। मौके पर क्रेन बुलवाकर कार को निकलावाया गया। जिसके बाद तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में 37 पैकेट में 190 किलो गंाजा जब्त किया गया।







