जबलपुर नगर परिषद चुनाव : पाटन मझौली कटंगी और शहपुरा सुबह 9:00 बजे तक 17% मतदान

जब्लपुर यश भारत। नगर निगम जबलपुर ग्राम पंचायत /जनपद /जिला और कुछ नगर परिषद के प्रथम चरण मतदान के बाद आज बुधवार को नगर परिषद पाटन /मझौली कटंगी और शहपुरा में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है । मतदान को लेकर सभी वर्ग में उत्साह है । 9:15 बजे तक चारों नगर परिषद में 17 % से जायदा मतदान हो चुका है।

नगरीय निकाय के द्वितीय चरण में आज जबलपुर में कटंगी , मझौली , पाटन और शहपुरा नगर परिषद में मतदान हो रहे हैं , चारों ही नगर परिषद में ईवीएम से मतदान करवाया जा रहा है । चारों ही निकायों में 49741 मतदाता 59 वार्डों से चुनाव लड़ रहे पार्षदों के 198 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे । पाटन नगर परिषद में जिला निर्वाचन आयोग ने आदर्श मतदान केंद्र बनाया है ।


जहां पर की मतदाता को मतदान करने के बाद सेल्फी लेने की व्यवस्था भी कर रखी है । चारों ही नगर परिषदों में सुबह से ही मतदाता मतदान करने पहुंच रहे हैं । नगर परिषद कटंगी के 15 हजार 997 मतदाता 15 वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ रहे 47 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला करेंगे । इसी प्रकार नगर परिषद मझौली के 10 हजार 503 मतदाता 15 वार्डों से 53 , नगर परिषद पाटन के 11 हजार 238 मतदाता 15 वार्डों से 58 तथा नगर परिषद शहपुरा के 12 हजा 003 मतदाता 14 वार्डों से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे 40 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे ।

नगर परिषद शहपुरा में वार्ड क्रमांक पांच में निर्विरोध निर्वाचन होने की वजह से आज इस वार्ड में मतदान नहीं होगा जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद कटंगी के सभी 15 हज 997 में से 7 हजार 988 पुरूष , 8 हजार OC महिला एवं 2 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल होंगे । इसी प्रकार नगर परिषद मझौली के 10 हजार 503 मतदाताओं में 5 हजार 233 पुस्त एवं 5 हजार 268 महिला , नगर परिषद पाटन कुल 11 हजार 238 मतदाताओं में 5 हज 827 पुरूष एवं 5 हजार 410 महिला तथा नगर परिषद शहपुरा के कुल 12 हजार 003 मतदाताओं में 5 हजार 965 पुरुष , 6 हजार 035 महिला मतदाता शामिल हैं ।







