जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर नगर निगम महापौर: पुरूष के साथ 4 बार महिलाओं ने संभाली कुर्सी, पहली महिला महापौर इंद्रा थी

जबलपुर यशभारत। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव  को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कमर कस ली है। जबलपुर में भी राजनीतिक दल अपनी पार्टी का महापौर बनते देखने का सपना संजोय बैठे हैं। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में नगर निगम में अभी तक 21 महापौर बने हैं जबकि 08 साल प्रशासक ने महापौर का कामकाज देखा। 22 वां महापौर जबलपुर का कौन होगा इसको लेकर घमासान जारी है। 1952 से अभी तक शहर के प्रथम नागरिक के पद पर राजनीतिज्ञ सहित डॉक्टर, शिक्षक और कानूनविद तक रह चुके हैं। इसके अलावा चार बार नारी शक्ति भी महापौर की कुर्सी को सुशोभित कर चुकी हैं।

महिलाओं ने किया जबलपुर में राज
जबलपुर नगर निगम में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी राज रहा है। इंद्रा शर्मा पहली बार जबलपुर की प्रथम नागरिक महिला बनी। इसके बाद कल्याणी पांडे ने महापौर का दायित्व संभाला और सफलतापूर्वक 5 साल तक मेयर के पद पर पदस्थ रहीं। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक काम भी किए, उसके बाद फिर सुशीला सिंह ने जबलपुर मेयर की सीट पर बैठ कर बताया कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं है. सुशीला सिंह ने कार्यकाल में शहर को कई बड़ी उपलब्धियां मिली थीं। उसके बाद स्वाति गोडबोले जबलपुर नगर निगम की महापौर रही है।

एक नजर जबलपुर महापौर के कार्यकाल पर-
* सवाईमल जैन
* भवानी प्रसाद तिवारी
* रामेश्वर प्रसाद गुरु
* सवाईमल जैन
* नारायण प्रसाद चौधरी
* पन्नालाल श्रीवास्तव
* गुलाब चंद गुप्ता
* डॉ एस.सी बराट
* डॉक्टर के.एल दुबे
* डॉ गंगा प्रसाद पटेल
* मुन्दर शर्मा
* शिवनाथ साहू
* शिवनाथ साहू
* एन.पी दुबे
– इंद्रा शर्मा
* कल्याणी पांडे
* विश्वनाथ दुबे
* सदानंद गोडबोले
* सुशीला सिंह
* प्रभात साहू
* स्वाति गोडबोले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button