जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर कैंट बोर्ड में दिल्ली सीबीआई का छापा : सफाई ठेके में भ्रष्टाचार की शिकायत


जबलपुर, यशभारत। जबलपुर कैंट बोर्ड के दफ्तर में आज गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली की सीबीआई टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों पर दस्तावेज जब्त किए। साथ ही अधिकारियों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार केंंट बोर्ड में सुबह-सुबह दिल्ली की सीबीआई टीम पहुंची और सफाई टेंडर सहित अन्य मामलों में केंट क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त होने पर सीबीआई की टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई केा अंजाम दिया गया है। दिल्ली से पहुंचे सीबीआई टीम के अधिकारियों ने इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से मना करते हुए बंद कमरे में कार्रवाई को अंजाम दिया है।







