जबलपुर के सदर में युवक की हत्या का खुलासा : दारुभट्टी के पास अधमरा कर, छोड़कर भागे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर, यशभारत। गोराबाजार थाना अंतर्गत युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले आरोप को पुलिस ने दबोच लिया है। कल युवक घर से जाने के लिए गोराबाजार की तरफ निकला, तभी उसका विवाद क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक से हो गया था। जिसके बाद आरोपी ने लाठियों से दनादन वार कर युवक को अधमरा कर दिया और उसे छोड़कर भाग गया। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान विक्टोरिया में मौत हो गयी थी।
जानकारी के अनुसार सोहिल सोनी पिता पप्पू सोनी 32 साल, सदर का निवासी है। जो आर्मी कैंटीन में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करता था। रात में वह कहीं जाने के लिए घर से निकला था। शनिवार की सुबह वह घायल अवस्था में दोस्तों को मिला। जिसमें उसने बताया कि विशेष प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद विशेष ने उसके साथ लाठियों से मारपीट कर दी। जिसके बाद युवक को विक्टोरिया में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दरमियानी रात आरोपी को दबोच लिया। जिससे पूछताछ जारी है।