जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के शातिर बदमाश अली, जयंत, अतुल और चंदन पर लगा एनएसए : दर्जनों संगीन मामले है दर्ज, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के शातिर बदमाश 4 आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा शातिर बदमाश सलमान अली जिसके खिलाफ 21 अपराध तथा थाना बेलबाग पुलिस ने नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं को बेचने सहित मारपीट के 6 प्रकरणों में आरोपी बदमाश जयंत राय, थाना गढ़ा पुलिस द्वारा शातिर बदमाश अतुल दुबे जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास आदि के 28 अपराध एवं अवैध वसूली, छेड़छाड़ आदि के 30 अपराध में आरोपी चंदन चक्रवर्ती को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी तुषारकांत विद्यार्थी के मार्गदर्शन में पिछले 1 सप्ताह में 10 शातिर बदमाशों कें विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं 90 आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर का तथा बंध पत्र का उल्लंघन करने पर 15 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया है।

थाना प्रभारी गोहलपुर विजय तिवारी ने बताया कि सलमान अली पिता मुन्ना उर्फ शौकत अली 28 वर्ष निवासी गाजीनगर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2008 से अपराधों की दुनिया में सक्रिय है। जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, नकबजनी, आदि के 21 अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि जयंत राय पिता अशोक राय 30 वर्ष निवासी बाई का बगीचा वर्ष 2014 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं को बेचने आदि के 6 अपराध पंजीबद्ध है। तो वहीं, इसी प्रकार थाना प्रभारी गढ़ा राकेश तिवारी ने बताया कि अतुल दुबे पिता कैलाश दुबे 35 वर्ष निवासी भारत कालोनी 2003 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास सहित 28 अपराध दर्ज है। तो वहीं, चंदन चक्रवर्ती पिता धुरीलल चक्रवर्ती 27 वर्ष निवासी शारदा चौक 2008 से अपराध लगपातार कर रहा था। जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास आदि के 30 अपराध दर्ज है।

शातिर बदमाशों से आमजन को खतरा था। जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिये गये निदेर्शों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट

तुषार ंिसह के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश सलमान अली एवं जयंत राय तथा अतुल दुबे एवं चंदन चक्रवर्ती के खिलाफ एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर सौरभ कुमार सुमन के द्वारा आरोपियों की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल में भेजने आदेशित किये जाने पर गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button