जबलपुर के मदनमहल में लव-सेक्स और ब्लेकमेलिंग के बाद मौत : सीओडी कर्मी के पुत्र से युवती ने मांगे थे 1 लाख रुपये
पीडि़त परिजनों ने लगाया ब्लेकमेल करने का आरोप, मामले की जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल पीली बिल्डिंग शारदा चौक में रहने वाले सीओडी कर्मी के पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस प्रकरण में चौकाने वाले तथ्य सामने आए है। मृतक के दोस्त और परिजनों ने आरोप लगाए है कि एक युवती मृतक को काफी समय से परेशान कर रही थी और ब्लेकमेल कर एक लाख रुपये की डिमांड लगातार की जा रही थी। संभवत: युवक ने इसी से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हांलाकि मदनमहल पुलिस प्रकरण की सभी एंगलों से पड़ताल कर रही है। शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर, जांच में लिया है।
मदनमहल पुलिस को विजय नगर निवासी आशीष सिंगरहा ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका भतीजा उमेश कुमार (काल्पनिक नाम) गुरुवार की रात कछपुरा रेलवे पटरियों के पास घायल अवस्था में लिया था। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसकी आज शुक्रवार को अलसुबह 5 बजे मौत हो गयी।
दोस्त ने खोला राज
परिजनों ने बताया कि युवक की मौत के बाद दोस्तों ने बताया कि एक युवती एक लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। जिसके बाद युवक तनाव में था। कल युवक बिना बाइक के घर से निकला और देर रात उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने ब्लेकमेलिंग का आरोप लगाया है। युवक का मोबाइल बरामद हुआ है। अब पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
मामला जांच में
वहीं, जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि युवक की असमय मौत के बाद परिवार शोकाकुल था। कथन के बाद बारीकी से पड़ताल की जाएगी। जिसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।






