जबलपुरमध्य प्रदेश

  जबलपुर के गंजीपुरा में दो मंजिला कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग :  सामान जलकर हुआ खाक; मची अफरा-तफरी

जबलपुर यश भारत। जबलपुर के व्यस्ततम बाजार गंजीपुरा में देर रात आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भीषण थी की दो मंजिला दुकान में रखा सौंदर्य प्रसाधन का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। दरअसल देर रात सकरी गलियों के बाजार गंजीपुरा में इमिटेशन एंड कॉस्मेटिक नाम की दुकान में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग में काबू पा लिया।

शार्ट सर्किट से लगी आग

सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि शेरु खान की कोस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गयी। किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के थोड़ी देर बाद फिर आग भड़क उठी। आग इतनी तेज हुई कि 2 मंजिला दुकान में रखा सौंदर्य प्रसाधन का भी पूरा सामान जलकर खाक हो गया। वही दुकानदार के द्वारा दीपावली के पहले फैंसी कपड़े और महिलाओं का सौंदर्य सामान कुछ दिन पहले ही लाया गया था। जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

सकरी गली होने के कारण करनी पड़ी मशक्कत

गंजीपुरा की सड़क सकरी होने के कारण फायर बिग्रेड के अमले को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। फायर ब्रिगेड के द्वारा पहले एक ही फायर बिग्रेड भेजी गई थी। लेकिन बाद में दो और फायर बिग्रेड श्रीनाथ की तलैया के रास्ते से भेजी गई। हालांकि 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button