जबलपुर का नटवर लाल: कभी बैंक अधिकारी तो कभी एमपीईबी अफसर बनकर फ्रॉड
पीडि़तों के एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद हुआ खुलासा

जबलपुर, यशभारत। जालसाजी का ऐसा गोरखधंधा था कि नटवरलाल ने अपना मूल नाम बताना ही छोड़ दिया। कभी अरविंद पांडे तो सतीश पांडे या फिर किसी दूसरा नाम बदलकर लोगों को ठगने का नटवरलाल का पेशा हो गया है। जबलपुर पुलिस भी बहुत समय से नटवर की तालाश कर रही है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब पीडि़त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पीडि़तों ने एसपी को बताया कि अरविंद पांडे नाम का एक व्यक्ति कभी बैंक अधिकारी तो कभी एमपीईबी अफसर बनकर उनसे लाखों रूपए ले चुका है।
नये विद्युत कनेक्शन के नाम पर 15 हजार ले गया
पीडि़म शब्बास सिद्दकी ने एसपी को बताया कि कुछ पहले अरविंद पांडे नाम के एक व्यक्ति उनके घर पहुंचे और नया विद्युत कनेक्शन लगवाने के लिए कहने लगे। परिवार के लोगों ने मना किया तो अरविंद पांडे का कहना था कि वह एमपीईबी का अधिकारी है कनेक्शन नहीं लोगे तो जुर्माना भरना पड़ेगा। ऐसा कहने पर घर के सदस्यों ने नया कनेक्शन लेने के लिए अरविंद पांडे को 15 हजार रूपए दे दिए लेकिन महिनों बीत जाने के बाद भी नया कनेक्शन नहीं लगा।







