जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जन्मदिन पर विधायक शैलेंद्र जैन ने लगवाया स्वास्थ्य शिविर, असहाय-जरूरतमन्दों को कराया भोजन, मुनिश्री से लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने रोपे 751 पौधे

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने के जन्मदिन पर शैलेंद्र जैन फैंस क्लब द्वारा जिला अस्पताल में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सागर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगो ने पंजीयन कराया व स्वास्थ सुविधाओं का लाभ लिया स्वास्थ शिविर गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगो को चिन्हित कर उनके समूचित इलाज हेतु व्यवस्था की गई हैंl

 

स्वास्थ शिविर में डॉ. मधुर जैन MD, DNB पूर्व हृदय रोग विशेषज्ञ, नानावती-मुम्बई AIIMS-भोपाल, देव हॉस्पिटल- बैंगलोर,डॉ. विकास गुप्ता MD, DM किडनी रोग विशेषज्ञ एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ,डॉ. रोहित नामदेव MS, MCH मूत्र रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं दी शिविर के समापन अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने चिकित्सकों व सहयोगियों का सम्मान किया। इस दौरान विधायक श्री जैन ने जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में मरीजों व उनके परिजनों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना व उन्हें खाद्य सामग्री भेंट की।

विधायक जैन के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर पार्क में वृहद रूप से पौधा रोपण किया गया जिसमें विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों के लगभग 751 पौधे रोपित किए गए कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भी पौधारोपण किया। जन्मदिन के अवसर पर प्रातः काल विधायक श्री शैलेंद्र कुमार ने धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन के साथ वर्णी भवन मोराजी में विराजमान मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज (संसघ)के दर्शन करने पहुंचे विधायक श्री जैन ने मुनि श्री श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।वही सिद्ध क्षेत्र श्री बालाजी धाम पहुंचकर दर्शन किए व ध्वज अर्पित किया साथ ही विधायक श्री इस्कॉन संस्था द्वारा आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए स्वच्छता सेवा की।

विधायक श्री जैन के जन्मदिन के अवसर पर सीताराम रसोई,अंधमूक बधिर शाला एवं वृद्धाश्रम में भोजन व्यवस्था की गईं।

मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि श्री शैलेंद्र कुमार जैन के जन्मदिन के अवसर पर दिन भर सागर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगो के मिलने का सिलसिला जारी रहा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों,सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी गणों ने विधायक जैन से भेंट कर उन्हें बधाई दी साथ ही मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया सहित दूरभाष पर विधायक श्री जैन को बधाई दी गई।

कार्यक्रम में कथा वाचक विपिन बिहारी जी महाराज जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शैलेश केसरवानी श्याम तिवारी जगन्नाथ गुरैया, जाहर सिंह,वैभव कुकरैल श्रीकांत जैन,यश अग्रवाल इंजी.अभय दर प्रकाश चौबे आलोक अग्रवाल राजेश गुप्ता रितेश मिश्रा विक्रम सोनी मनीष चौबे विनय मिश्रा बंटी शर्मा डॉक्टर अरुण सराफ रानी पराग बजाज याकृति जड़िया मोनू जैन चक्रेश चौधरी विवेक तिवारी,राजीव जैन नीलेश जैन प्रासुक जैन विशाल खटीक धर्मेंद्र खटीक नरेश धानक अंशुल गुप्ताl

 

डॉ राहुल जैन डॉ दशरथ मालवीय अमित बैसाखियां,रॉबिन यादव प्रणव कन्नौआ डब्बू साहू प्रतिभा चौबे मेघा दुबे रूपेश यादव गोलू रिछारिया रामेश्वर नामदेव देवेंद्र कटारे पप्पू फुसकेले अशोक नाहर सुदीप गुरहा पप्पू गुप्ता चेतराम अहिरवार अभिषेक अग्रवाल गोल्डी केसरवानी रामेश्वर नेमा कुलदीप खटीक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App