जबलपुरमध्य प्रदेश

जनपद पंचायत की वोटिंग : जबलपुर बरगी के सालीवाड़ा मतदान केंद्र पर भारी हंगामा, वोटिंग का टाइम खत्म होने के बाद भी पोलिंग बूथ पर लंबी लाइन

 बरगी के सालीवाड़ा मतदान केंद्र पर 3 बजे के बाद अंदर जाने को लेकर हुआ बवाल लोगों ने मंडी अध्यक्ष रहे राजाबाबू सोनकर को 3 बजे के बाद अंदर घुसने का लगाया आरोप। इसके बाद लोगों ने गेट पर मौजूद पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया, लोगों ने मंडी अध्यक्ष के बाद खुद को भी अंदर जाने की मांग उठाई। अब तक संभावित कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमे 65 प्रतिशत पुरुष और 69 प्रतिशत महिलाओं ने अभी तक मतदान किया है।

बरेला पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही सातवें आसमान पर चढ़ा लोगों का गुस्सा नीचे उतरा पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और बताया कि 3:00 बजे के बाद किसी को भी अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं कुछ लोग 3 बजे के बाद दीवार से कूदकर अंदर आने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इन लोगो को भगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button