
ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर की महारसोई के 40 चूल्हे टूटे हुए मिले। घटना का पता रविवार सुबह चला, जब सकल धूप प्रसाद बनाने के लिए रसोईघर खोला गया। पुलिस और मंदिर प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस घटना के बाद महाप्रसाद मिलने में थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन चूल्हों को दो दिन के अंदर सही कर लिया जाएगा।
चूल्हे टूटे तो देर से लगा भोग
रोसाघर के 40 चूल्हों के टूटने से भगवान जगन्नाथ मंदिर की परंपराओं पर बहुत ज्यादा असर तो नहीं हुआ, लेकिन रविवार सुबह के समय लगने वाला ‘सकल धूप’ भोग आधा घंटे की देरी से बन सका। पुरी कलेक्टर समर्थ वर्मा के मुताबिक मामले की जांच जारी है, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।