चौकीदार की लाडली से दहेज में 5 लाख की डिमांड : 2020 में मुंबई में की थी शादी
पति, सास-ससुर और बहन के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल में दहेज प्रताडऩा का एक मामला सामने आया है, जिसमें चौकीदार पिता की लाडली से, मुंबई निवासी वर पक्ष पांच लाख की डिमांड कर रहा है और पैसे ना देने पर नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीडि़त ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसारहनुमानताल निवासी पेशे से चौकीदार गरीब पिता ने बड़े अरमानों के साथ अपनी 27 वर्षीय बेटी का रिश्ता मुंबई में तय किया और 2020 में योगेश कश्यप के साथ धूमधाम से विवाह हुआ। इस दौरान वर पक्ष ने दहेज ना लेने की बात कही थी, लेकिन पिता ने बेटी को खाली हाथ विदा नहीं किया और अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज देकर अपनी लाडली को विदा किया। लेकिन शादी के कुछ दिन बात से ही ससुराल पक्ष के लोग पीडि़ता को दहेज के लिए ताना मारने लगे। हद तो तब हो गई जब पति योगेश कश्यप और सास चंदा बाई ससुर सुंदरमणी व बहन नेहा ने नव विवाहिता को मुंबई स्थित अपने घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीडि़ता अपने मायके हनुमाताल पहुंची और थाने में शिकायत की। पुलिस ने दहेज लोभियों पर मामला दर्ज कर, जांच कर रही है।