मध्य प्रदेशराज्य

चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयासः महिलाओं की सतर्कता से बच्ची बची; आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती

सतना।जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही 18 वर्षीय चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। मासूम आंगनबाड़ी से लौटने के बाद घर के पास जामुन बीन रही थी, तभी आरोपी ने मीठे जामुन का लालच देकर उसे रेलवे ट्रैक की ओर झाड़ियों में ले जाकर यह घिनौना कृत्य किया।

घटना के दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर खेतों से लौट रहीं कुछ ग्रामीण महिलाएं मौके पर पहुंचीं। आरोपी ने उन्हें रोकने के लिए पत्थरबाजी भी की, लेकिन महिलाओं ने साहस दिखाते हुए बच्ची को बचा लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कैसे एक नाबालिग बच्ची को इतनी आसानी से बहला-फुसलाकर ले जाया जा सका। साथ ही उन्होंने मांग की है कि आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं।

प्रशासन ने दिया आश्वासन
प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्ची के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। बाल कल्याण समिति और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी मामले पर निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button