चार दिनों में सोना 1300 रुपए उछला, आज का भाव 79000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब, सुबह से 10 डॉलर रेट टूटने से मामूली अंतर, खरीददारों को राहत नहीं

कटनी। स्थानीय सराफा बाजार में सोना फिर रिकॉर्ड स्तर 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास गोते लगा रहा है। नए साल के तीसरे दिन सोने में मजबूती रही है। 1 जनवरी से अब 2025 तक यानी 4 दिनों में सोने के भाव में 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि आज मार्केट में सोना 79 हजार प्रति 10 ग्राम के नजदीक रहने की जानकारी मिली है। इसके पहले 30 दिसंबर को कटनी के सराफा बाजार में सोने के भाव 78150 प्रति 10 ग्राम थे।
स्थानीय सराफा व्यापारी अरुण गोयनका के अनुसार साल 2024 में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, अमेरिका में ब्याज दरों में कमी सहित तमाम वजहों से सोने में तेज बढ़ोतरी हुई है। इस साल अमेरिका में ट्रंप के इस महीने के आखिर में सत्ता संभालने के बाद से कुछ बदलाव आया। यह पर्यावरण सोने में बढ़ोतरी को और मजबूत कर सकता है। गौरतलब है कि सप्ताह के आखिरी दिन सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी रही है। 1 जनवरी से दोनों के वायदा भाव में तेजी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 77,900 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.13 फीसदी बढ़त के साथ 89,290 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। बताया जा रहा है कि आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 79,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। आज सोमवार को 79000 के अंदर रहने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार को सोना 79100 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव था। जबकि चांदी के भाव 91500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
सोना ने दिया 20 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न
बाजार जानकारों के अनुसार बीते साल निवेशकों को सोना ने बंपर रिटर्न दिया। यूं तो इस साल सोना पर सरकार ने कस्टम ड्यूटी में भारी कमी की। इससे दाम में काफी गिरावट देखने को मिली। 72000 के आसपास सोना पहुंच गया था। तब भी साल 2024 में इस पीली धातु ने 20 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया। दीवाली में अचानक से भावों में उछाल आया और सोना प्रति 10 ग्राम 82 हजार तक पहुंचा। विश्लेषकों का कहना है कि इस साल भी सोना मुनाफा देने वाला है। इसलिए निवेशकों को साल 2025 में भी सोने को अपने निवेश पोर्टफोलियो के एक अहम हिस्से के तौर पर देखना चाहिए।

