मध्य प्रदेशराज्य

चाकूबाजों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Table of Contents

दमोह। अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लोहे के चाकू जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शस्त्र रखने वाले एवं चाकूबाजों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को अवैध रूप से धारदार चाकू लिए हुए पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2026, 174/2026 एवं 176/2026 धारा 25 (1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

राधे मोहन गुप्ता (24 वर्ष), निवासी उमा मिस्त्री की तलैया, नया बाजार नं. 1

प्रेम उर्फ पुष्पेन्द्र ठाकुर (19 वर्ष), निवासी महाकाली चौराहा

पवन बेन (18 वर्ष), निवासी नया बाजार नं. 02

जब्त मशरुका

03 लोहे के धारदार चाकू (कीमत लगभग 600 रुपये)

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि साहब सिंह, प्रधान आरक्षक अजित दुबे, देवेन्द्र रैकवार, अभिषेक चौबे, महेश यादव, कलीम खान, आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, ब्रिजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button