चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन विशप पीसी सिंह की जमानत याचिका निरस्त आरोपी पुलिस रिमांड में

जबलपुर यश भारत|
मिशनरी की जमीन को बेचकर बेहिसाब संपत्ति कमाने वाले पी.सी सिंह को जबलपुर की विशेष न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। ईओडब्लू ने पी.सी सिंह को आज कोर्ट मे पेश किया जहाँ से उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, अब पी.सी सिंह को जेल में रहना होगा। पी.सी सिंह अभी ई.ओ.डब्ल्यू की 4 दिन की रिमांड में है यह रिमांड कल खत्म हो रही है जिसके बाद आरोपी पी.सी सिंह को जेल भेजा जाएगा।
ईओडब्ल्यू एस.पी देवेंद्र सिंह के मुताबिक बिसब से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक बिसब पी.सी सिंह के कई और साथियों के नाम भी सामने आए हैं, हालाँकि eow अभी उन नामों का खुलासा नही कर रही हैं। वही कल पी.सी सिंह की रिमांड खत्म होते ही उसे जेल भेंज दिया जाएगा।
हाल ही में बिसब पी.सी सिंह को “द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया” जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है। चर्च ऑफ नार्थ इंडिया भवन दिल्ली से यह आदेश जारी किया गया है, बिसब पी.सी सिंह की जगह अब डिप्टी चेयरमैन बी.के नायक को नया बिसब बनाया गया है। बिसब पी.सी सिंह को सभी पदों से हटाए जाने के बाद आगामी 19 सितंबर को दिल्ली में “द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया” की बड़ी बैठक होने वाली है।
बिसब पी.सी सिंह पर करोड़ों रुपए की जमीन बेचने को लेकर जबलपुर ईओडब्लू ने केस दर्ज किया था और फिर उसे कड़ी मशक्कत करते हुए नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पी.सी सिंह अभी 4 दिन की ईओडब्ल्यू की रिमांड में है। रिमांड के दौरान पी.सी सिंह के पास और भी जमीन होने की जानकारी लगी है। इतना ही नहीं ईओडब्लू को विदेशी खातों में ट्रांजैक्शन के साक्ष्य भी मिले हैं।